logo

सिक्किम में हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की हुई मौत, सीएम हेमंत ने जताया दुख

1811.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिक्किम के नाथुला में मंगलवार को भारी हिमस्खलन हुआ। इससे 7 पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन के चपेट में आने से कुछ लोगों की मृत्यु तथा कई लोगों के फंसे होने का दुःखद समाचार मिला है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। हिमस्खलन में फंसे लोगों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं

22 लोगों की बचाई गई जान
सिक्किम के नाथुला में मंगलवार को भारी हिमस्खलन की घटना दोपहर 12:20 बजे हुई। हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि हादसे वाले इलाके में 13वें माइलस्टोन तक जाने का परमिशन है। लेकिन पर्यटक जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें माइलस्टोन तक चले गए और हादसा हो गया। हालांकि, बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 27 लोगों की जान बचा ली थी उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया है। बताते चलें कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह भारत-चीन सीमा के पास है। यह पहाड़ी दर्रा समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT