logo

New Delhi : आतिशी ने दिल्ली की तीसरी महिला सीएम के रूप में ली शपथ 

atishi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) से विधायक दल की नेता चुनी गई आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। आप नेता आतिशी, भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी। ज्ञात हो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मंजूर करने के बाद आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

 

आतिशी ने किया था नई सरकार बनाने का दावा पेश 

आतिशी ने एलजी को नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्री आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था,जिसे आप के विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया था। इसके बाद आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गई। पिछले रविवार को अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने एलजी के सामने आप की नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
1. मुख्यमंत्री - आतिशी (नया चेहरा)
2. मंत्री - सौरभ भारद्वाज
3. मंत्री - गोपाल राय
4. मंत्री -  कैलाश गहलोत
5. मंत्री -  इमरान हुसैन
6. मंत्री - मुकेश कुमार अहलावत (नया चेहरा)

Tags - AAP leader Atishi oath as Delhi CM Delhi National News