द फॉलोअप डेस्क
Assam News : असम के चार जिलों के 50 छात्रों को मुफ्त रेजिडेंशियल NEET कोचिंग (Residential NEET Coaching) दी जाएगी और इसके लिए 11 अक्टूबर को चयन परीक्षा (Selection Test) होगी। इस पहल की घोषणा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि इसमें सोनितपुर, दरांग, विश्वनाथ और उदलगुरी ज़िलों के उम्मीदवार (Candidates) शामिल होंगे। सिंघल ने कहा, "हम 11 अक्टूबर को एक एंट्रेंस टेस्ट (Entrance Test) आयोजित करने जा रहे हैं, जिसके ज़रिए 12वीं कक्षा के छात्रों और उन छात्रों को 100% मुफ़्त रेजिडेंशियल NEET कोचिंग दी जाएगी जो NEET के बाद सीट हासिल नहीं कर पाए थे। टेस्ट सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसके लिए चार ज़िलों में पाँच परीक्षा केंद्र (Exam Centres) बनाए गए हैं।"
.jpeg)
इन स्थानों पर बनाया गया केंद्र
ये केंद्र ढेकियाजुली में LOKD कॉलेज, तेजपुर में दरांग कॉलेज, मंगलदाई में मंगलदाई कॉलेज, विश्वनाथ चारियाली में विश्वनाथ कॉलेज और उदलगुरी में उदलगुरी कॉलेज में होंगे। सिंघल ने कहा कि पाँचों केंद्रों पर एंट्रेंस टेस्ट में 1,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें से 50 छात्रों को कोचिंग प्रोग्राम के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि साई विकास फ़ाउंडेशन टेस्ट आयोजित करेगा और पूरी एंट्रेंस परीक्षा प्रक्रिया की देखरेख करेगा।

आगे भी जारी रहेगी सुविधा
उन्होंने कहा, "यह पहल शुरुआती तौर पर शुरू की जा रही है और अगर इसके अच्छे नतीजे मिलते हैं तो इसे जारी रखा जाएगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पहल बदरुद्दीन अजमल के इसी तरह के प्रोग्राम का मुक़ाबला करने के लिए है, तो सिंघल ने कहा कि इसका मकसद ज़रूरतमंद छात्रों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा, "इसका मकसद किसी से मुक़ाबला करना नहीं, बल्कि ज़रूरतमंद छात्रों को अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करना है। अगर इस पहल को शुरू करने से कोई मुक़ाबला होता है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"
