logo

असम में आदिवासी मुद्दों पर गरजीं शिप्ली नेहा तिर्की, चाय बागान श्रमिकों के हक़ में कांग्रेस के समर्थन की अपील

SHILPY01.jpg

छबुवा-लाहोवाल, असम 
शिप्ली नेहा तिर्की ने छबुवा-लाहोवाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रांजल घटवार के पक्ष में जोरदार समर्थन जताया। असम के पनीतुला करम भवन में हुई इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे चुनावी माहौल गर्म होता नजर आया।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष रूप से चाय बागानों में काम करने वाला आदिवासी समुदाय अब वर्तमान सरकार के वादों से निराश हो चुका है। मजदूरी बढ़ाने और जमीन के पट्टे देने जैसे बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन हकीकत में इन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि घोषणाओं और जमीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है, जिससे आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।


उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि चाय बागान श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए जो भी ठोस और प्रभावी कार्य हुए, वे कांग्रेस के शासनकाल में ही संभव हो पाए थे। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय के अधिकार, सम्मान और विकास को प्राथमिकता दी है, जबकि वर्तमान सरकार इन मुद्दों पर असफल रही है।
सभा में मौजूद लोगों के उत्साह का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो चाय बागान श्रमिकों के कल्याण, उचित मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जमीन के अधिकार से जुड़े अधूरे कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जाएगा। अंत में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि न्याय, विकास और भरोसे की राजनीति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का समर्थन करें और आने वाले चुनाव में बदलाव की दिशा में निर्णायक कदम उठाएं।

Tags - Tea Garden Workers Welfare Agenda Promised Political Shift Expected Strongly Grassroots Support Expanding Rapidly Leadership Speech