logo

असम : ड्रोन से बदलेगी डाक सेवा की तस्वीर, 40 पोस्ट ऑफिस जुड़ेंगे आधुनिक डिलीवरी नेटवर्क से

ड्रोन से बदलेगी डाक सेवा की तस्वीर, 40 पोस्ट ऑफिस जुड़ेंगे आधुनिक डिलीवरी नेटवर्क से

द फॉलोअप डेस्क 
Assam News: असम पोस्टल सर्कल (Assam Postal Circle) ने बताया कि इंडिया पोस्ट (India Post) ने असम में अपनी ड्रोन-आधारित डिलीवरी पहल (Drone-based Delivery Initiative) के जरिए 27 ब्रांच पोस्ट ऑफिस (Branch Post Offices) को जोड़ा है और स्थानीय उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक्स सेवाएं (Logistics Services) बढ़ा रहा है। असम सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल (Chief Postmaster General) सचिन किशोर ने 'विश्व डाक दिवस' (World Post Day) के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में बताया कि 11 अगस्त को हाजो में शुरू की गई इस पहल का मकसद मौजूदा चरण में हाजो, नगरबेरा, माहुर और धेमाजी के तहत 40 पोस्ट ऑफिस (Post Offices) को जोड़ना है।

स्थानीय उद्योगों को लॉजिस्टिक्स सहायता देना भी शुरू

डाक विभाग ने सितंबर में तेज़ी से बिकने वाले कंज्यूमर गुड्स (FMCG), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मास्युटिकल और चाय सेक्टर के 22 प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद स्थानीय उद्योगों को लॉजिस्टिक्स सहायता देना भी शुरू कर दिया है। विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार के तौर पर असम की स्थिति इन सेवाओं के विस्तार की गुंजाइश देती है। 'विश्व डाक दिवस' 9 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो 1874 में इसी तारीख को बर्न, स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की याद दिलाता है। भारत 9 से 15 अक्टूबर तक 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' मनाता है, जिसमें डाक सेवाओं से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियां होती हैं।

वर्तमान में हैं 214 पोस्ट ऑफिस आधार केंद्र 

असम सर्कल 15 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र और 214 पोस्ट ऑफिस आधार केंद्र चलाता है। ये सेवाएं देने वाले पोस्ट ऑफिस हर दिन औसतन 300 नागरिकों को पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं और 3,000 नागरिकों को आधार सेवाएं देते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के असम में 47 लाख से ज़्यादा खाते हैं और कुल जमा राशि 600 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। असम सर्कल में 1.15 लाख एक्टिव पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी और 2.55 लाख एक्टिव रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। अपनी फिलाटेली (डाक टिकट संग्रह) पहलों के तहत, 'दीन दयाल स्पर्श योजना' के तहत 40 छात्रों को हर साल 6,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है।

Tags - IndiaPost Drone Assam Logistics Innovation