logo

जामताड़ा में गरजे अमित शाह, कहा-  जेएमएम और कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार का ATM बन गया है झारखंड

shah.jpeg

जामताड़ा

जामताड़ा के मेझिया छाता डंगाल मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के लिए झारखंड भ्रष्टाचार का एटीएम बन गया है। शाह ने कहा, 5 चरण के चुनाव में हमने 310 का आंकड़ा छू लिया है। अब आने वाले 2 चरण के चुनाव में 400 का लक्ष्य हासिल करना है। अमित शाह ने इससे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद, गरीबी, बेरोजगारी, भूख से उबारना है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना होगा। कांग्रेस की गोद में बैठी वर्तमान झारखंड सरकार अपने परिवार के सदस्यों को सम्मान नहीं दे पाती है। ह इस राज्य की जनता को क्या सम्मान देगी। जिसके मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हों, जिसके मंत्री के पीएस के नौकर के घर से 35 करोड रुपए बरामद होते हों, जिस कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के घर से साढे तीन सौ करोड़ रुपए बरामद होते हों, वैसी सरकार से जनता क्या उम्मीद करेगी। 

बीजेपी ने किया झारखंड का निर्माण 
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो जितनी भी बातें कर लें, पर उन्हें याद होना चाहिए कि इस झारखंड को राज्य का दर्जा भाजपा सरकार ने दिया। अटल बिहारी वाजपेई ने दिया था। संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में अटल बिहारी वाजपेई ने शामिल किया। इस देश की बड़ी-बड़ी जनहित की योजनाओं को झारखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया। आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत झारखंड से की गई। क्योंकि मोदी का मानना है कि जब झारखंड समृद्ध होगा तो पूरा देश समृद्ध होगा। उन्होंने मंच से सीता सोरेन का नाम लेते हुए कहा कि आज हेमंत सोरेन ने आपको न्याय नहीं दिया कोई बात नहीं। दुर्गा सोरेन की जिस विरासत को लेकर आप आगे बढ़ रही हैं भारतीय जनता पार्टी उसे पूरा सम्मान देगी और आपको न्याय भी मिलेगा।

मंच ये लोग थे मौजूद 

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में आदिवासियों के सम्मान और उनके संवर्धन का पूरा ख्याल रखा गया है और उसी के तहत सरकार यहां पर योजनाएं भी मुहैया करा रही है। उन्होंने उपस्थित जन समूह से पूछा कि आप बताइए क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना गलत है। आज अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ, भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और उद्घाटन भी हुआ। यह सब बातें इस देश की कांग्रेस पार्टी को बहुत ही खलती है, जिसका वह हमेशा विरोध करते रहते हैं। उनके साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, निवर्तमान सांसद सुनील सोरेन, सारठ विधायक रणधीर सिंह, जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, वीरेंद्र मंडल, हरिमोहन मिश्रा, आजसू जिला अध्यक्ष राजेश महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, सुकमुनी हेंब्रम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Amit ShahJMMCONGRESSLok Sabha Elections