logo

देश की इन 51 हॉट सीटों पर टिकी है नजर, मोदी, राहुल गांधी, कंगना, हेमा मालिनी; कहां से कौन किसे दे रहा टक्कर 

election04.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

Lok Sabha Election 2024 के लिए वोटों की गिनती अब शुरू हो गयी है। सात चरणों में लगभग डेढ़ महीने तक जारी रहे मतदान में कौन सी सीट पर कौन बाजी मार रहा है, ये जानने का समय आ चुका है। कुल 543 सीटों के नतीजे आज शाम तक आ जायेंगे। ऐसे में ये जानना दिलचस्प होगा कि ऐसी कौन सी सीटें हैं जिन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जानकारों ने ऐसी 51 सीटों की लिस्ट तैयार की है। आइये जानते हैं, कौन हैं वे 51 सीटें और यहां से कौन किसे दे रहा है टक्कर। 

द फॉलोअप के YouTube चैनल पर पल-पल की अपडेट के लिए यहां क्लिक करें


1. उत्तर प्रदेश- वाराणसी सीट

BJP से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम कांग्रेस के उत्तर प्रदेश चीफ अजय राय

ये पूर्व सीएम मैदान में

2. मध्य प्रदेश - विदिशा सीट

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बनाम कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा

3. मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट

कांग्रेस से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बनाम BJP से रोडमल नागर

4. छत्तीसगढ़ - राजनांदगांव सीट

कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेश बघेल बनाम BJP से संतोष पांडे

5. हरियाणा - करनाल सीट

BJP से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर बनाम कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा

6. पंजाब - जालंधर सीट

कांग्रेस से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बनाम BJP से सुशील रिंकू

7. कर्नाटक - बेलगाम सीट

BJP से पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार बनाम कांग्रेस से लक्ष्मी हेब्बालकर

 


बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सीटें

8. हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट

BJP से एक्ट्रेस कंगना रनौत बनाम कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह

9. उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट

BJP से एक्ट्रेस हेमा मालिनी बनाम कांग्रेस से मुकेश धनगर

10. उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट

BJP से एक्टर अरुण गोविल बनाम सपा से सुनीता वर्मा

11. पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट

TMC से एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बनाम BJP से एसएस आहलूवालिया

12. उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट

BJP से एक्टर रवि किशन बनाम सपा से काजल निषाद

13. हरियाणा की गुड़गांव सीट

कांग्रेस से एक्टर राज बब्बर बनाम BJP से राव इंद्रजीत सिंह

14. उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट

BJP से एक्टर दिनेश लाल निरहुआ बनाम सपा से धर्मेंद्र यादव 

15. बिहार की काराकाट सीट

निर्दलीय एक्टर पवन सिंह बनाम एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा

16. पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट

टीएमसी से यूसुफ पठान बनाम कांग्रेस के प्रदेश चीफ अधीर रंजन चौधरी


केंद्रीय मंत्रियों की सीट 
17. गुजरात - गांधीनगर सीट

BJP से गृहमंत्री अमित शाह बनाम कांग्रेस से सोनल पटेल

18. उत्तर प्रदेश - लखनऊ सीट

BJP से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बनाम सपा से रविदास महरोत्रा

19. उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट

BJP से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनाम कांग्रेस से केएल शर्मा

महाराष्ट्र - नागपुर सीट

20. BJP से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बनाम कांग्रेस से विकास ठाकरे


21. महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट

BJP से कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बनाम कांग्रेस से भूषण पाटिल

22. हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट

BJP से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बनाम कांग्रेस से सतपाल सिंह रायजादा

23. अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम सीट

BJP से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बनाम कांग्रेस के नबाम टुकी

24. बिहार की बेगूसराय सीट

BJP से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बनाम बसपा से चंदन कुमार दास

25. गुजरात की पोरबंदर सीट

BJP से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बनाम कांग्रेस से ललित भाई वसोया

26. ओडिशा की संबलपुर सीट

BJP से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बनाम कांग्रेस से नागेंद्र प्रधान

27. कर्नाटक की धारवाड़ सीट

BJP से संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी बनाम कांग्रेस से विनोद आसुती

परंपरागत सीटों का हाल 

28. कर्नाटक की हासन सीट

एनडीए से प्रज्वल रेवन्ना बनाम कांग्रेस से श्रेयस पटेल

29. उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट      

BJP से करण भूषण सिंह बनाम सपा से भगत राम मिश्रा

चीफ और पूर्व पार्टी चीफ के बीच मुकाबला 

30. केरल की वायनाड सीट

पूर्व कांग्रेस चीफ राहुल गांधी बनाम BJP से के. सुरेंद्रन

  31. उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट

कांग्रेस से राहुल गांधी बनाम BJP से दिनेश प्रताप सिंह          

32. उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट

समाजवादी पार्टी से पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव बनाम BJP से सुब्रत पाठक

33. तेलंगाना की हैदराबाद सीट

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी बनाम BJP से माधवी लता   

34. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट

पूर्व सीएम PDP चीफ महबूबा मुफ्ती बनाम नेशनल कांफ्रेंस के मिया अल्ताफ अहमद

35. जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट

नेशनल कांफ्रेस से पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बनाम जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सज्जाद लोन

36. बिहार की सारण सीट

RJD से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य बनाम BJP से राजीव प्रताप रूडी

37. उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट

सपा से डिंपल यादव बनाम BJP से जयवीर सिंह

38. मध्य प्रदेश की गुना सीट

BJP से ज्योतिरादित्य सिंधिया बनाम कांग्रेस से यादवेंद्र राव

39. बिहार की हाजीपुर सीट

LJP (NDA) से चिराग पासवान बनाम शिव चंद्र राम

40. तमिलनाडु की कोयंबटूर सीट

BJP के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई बनाम डीएमके के गणपति राजकुमार

41. नई दिल्ली सीट

BJP से बांसुरी स्वराज बनाम AAP से सोमनाथ भारती

42. दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट

BJP से मनोज कुमार तिवारी बनाम कांग्रेस से कन्हैया कुमार

43. महाराष्ट्र की बारामती सीट

एनसीपी (एसपी) से सुप्रिया सुले बनाम एनसीपी से सुनेत्रा पवार

44. राजस्थान की बाड़मेर सीट

निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी बनाम कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल

45. बिहार की पूर्णिया सीट

निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव बनाम जेडीयू से संतोष कुमार कुशवाहा

46. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट

कांग्रेस से नकुलनाथ  बनाम BJP से बंटी विवेक साहू

47. चंडीगढ़ सीट

कांग्रेस से मनीष तिवारी बनाम BJP से संजय टंडन

48. पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट

टीएमसी से महुआ मोइत्रा बनाम BJP से अमृता रॉय

49. उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट

BJP से मेनका गांधी बनाम सपा से राम भुआल निषाद

50. बिहार की पटना साहिब सीट

BJP से रविशंकर प्रसाद बनाम कांग्रेस से अंशुल अविजीत

51. ओडिशा की पुरी सीट

BJP से संबित पात्रा बनाम बीजेडी से अरुण पटनायक

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha RESULTVoting