द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एयर फोर्स का एक विमान क्रैश हो गया। इस दौरान विमान में आग लग गयी। मिली खबर के मुताबिक विमान मिनटों में जलकर खाक हो गया है। विमान के कुछ हिस्से बचे हैं, जिसमें लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि क्षतिग्रस्त विमान टोही विमान था। इसमें चालक नहीं होता है। हादसा आज सुबह हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आसमान से तेज गति से विमान जमीन पर आकर गिरा। विमान गिरने से जोर का धमाका हुआ। सुबह-सुबह जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गये।

विमान का बड़ा हिस्सा जलकर राख
मिली खबर के मुताबिक आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को घटना स्थल तक पहुंचने में कुछ समय लग गया। तब तक विमान का बड़ा हिस्सा जल कर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचते ही विमाने के बाकी हिस्सों में लगी आग पर काबू पर लिया। मिली खबरों में ये भी बताया गया है कि हादसे का शिकार टोही विमान जासूसी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पाकिस्तान की सीमा से लगा है इलाका
मालूम हो कि जैसलमेर सामरिक दृष्टि से काफी अहम इलाका है। ये स्थान पाकिस्तानी सीमा से लगा हुआ है। इसके लिए भारतीय वायु सेना लगातार सीमा पर कड़ी नजर रखने के लिए जासूसी विमान का इस्तेमाल करता है। भारतीय वायु सेना ने हादसे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी है। लिखा है, भारतीय वायु सेना का एक दूर से संचालित विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -