logo

RBI : तीन दिन चली बैठक के बाद आज रिजर्व बैंक करेगा निर्णय का ऐलान,बढ़ेगा EMI का बोझ !

तीन दिन चली बैठक के बाद आज रिजर्व बैंक करेगा निर्णय का ऐलान,बढ़ेगा EMI का बोझ !

डेस्क :
RBI आज यानि बुधवार को तीन दिनों से चल रहे रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI Money Policy Committee ) की बैठक में लिए गए निर्णय का ऐलान करेगा। यह RBI की मौद्रिक नीति समिति की नियमित बैठक हैं। हालांकि ,RBI बेहिसाब महगाई बढ़ जाने के कारण  पिछले महीने मई में आपात बैठक बुलाई थी। जिसके बाद रेपो रेट 0 .40 फ़ीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया था।

जून की बैठक में रेपो बढ़ेंगे,RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया था स्पष्ट 
जानकारों की माने तो रेपो रेट पिछले महीने की तरह इस बार 0 . 40 फीसदी बढ़ सकता हैं। इसके साथ RBI के गवर्नर भी कह चुके हैं कि जून महीने की बैठक में रेपो रेट बढ़ाया जायेगा ,इसमें दिमाग लगाने की जरूरत नहीं हैं।   

टमाटर के कीमतों के चलते मई में बढ़ी है महगाई !
ब्रोकरेज एजेंसी बोफा सिक्योरिटीज की माने तो मई में महगाई का कारण टमाटर की बढ़ी कीमते हैं। इसके साथ खुदरा महगाई दर 7.1 फीसदी पर पहुंच गई है। सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने ,क्रूड सनफ्लॉवर और सोयाबीन आयल पर आयत शुल्क हटाने के फैसले को महगाई नियंत्रित करने के लिए नाकाफी माना जा रहा है।बोफा सिक्योरिटीज का कहना है कि RBI की जून बैठक के बाद अगस्त में भी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी संभव हैं। ऐसे में कार लोन,होम लोन या पर्सनल लोन लेना और  EMI चुकाना महंगा होगा।