logo

हादसा : भैंस और गाय के बाद अब बैल से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस

615.jpg

रांची :

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत लगातार हादसे का शिकार हो रही है है। 29 अक्टूबर को एक बार फिर से गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के  के पास हादास हुआ है। दरअसल मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन के सामने बैल आ जाने से टक्कर हो गई। इससे ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना सुबह 8.17 बजे की है। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। बताते चलें कि इससे पहले भैंस फिर गाय और अब बैल से वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर हो चुकी है।

जानें इससे पहले कब-कब हुआ हादसा

6 अक्टूबर : 6 अक्टूबर को यह ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकराई थी। इसमें चार भैंसों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूटा था।

 

7 अक्टूबर : भैंस से टक्कर होने की घटना के दूसरे ही दिन वंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई थी। गांधीनगर से जाते समय वडोदरा सेक्शन में आनंद स्टेशन के पास ट्रेन के आगे गाय आ गई थी। इससे ट्रेन के आगे के हिस्से में मामूली डेंट पड़ा था।

 

8 अक्टूबर : दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक खराबी आ गई थी। टेक्निकल फॉल्ट आने से ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे। इसके बाद यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से भेजा गया था।

देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन है
वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन है। यह अभी तीन रूटों पर चल रही है। दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा और गुजरात के गांधी नगर से मुंबई के लिए वंदे एक्सप्रेस की सेवा शुरू हुई है। इस ट्रेन की गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटे है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ माह में ही यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। मालूम हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और आराम का खास ख्याल रखा गया है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाने के साथ ऑटोमैटिक फायर सेंसर की व्यवस्था भी की गई है। CCTV कैमरे की वाईफाई सुविधा भी है।