logo

आखिर क्या है मोदी की गारंटी? प्रधानमंत्री ने सही जवाब दे दिया

modi_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक नया नारा मोदी की गारंटी करके सामने आया है। जनता के सामने कई वादों को 'मोदी की गारंटी' (Modi ki guarantee) कहकर रख रही है। जिसके बाद यह एक सवाल सा हो गया है कि आखिर मोदी का गारंटी क्या है। अब इस बात का जवाब खुद पीएम मोदी ने ही दिया है। पीएम ने कहा कि "मोदी की गारंटी कोई चुनाव जीतने का फॉर्मूला नहीं है। यह गरीब लोगों का भरोसा है। आज हर गरीब आदमी जानता है कि मोदी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। गरीबों का यही भरोसा मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देता है।"


गरीब जानता है,मोदी अपने कर्तव्य से नहीं हटेगा
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का हर गरीब जानता है कि मोदी अपने कर्तव्य से नहीं हटेगा। पीएम मोदी ने यह बातें इंडिया टुडे ग्रुप के साथ एक इंटरव्यू में कहीं। मीडिया ने जब पीएम से पूछा कि 2024 के लिए मोदी की गारंटी क्या है। इस सवाल के जवाब में PM ने कहा कि उनके लिए गारंटी केवल एक शब्द या चुनावी वादा नहीं है, बल्कि यह उनकी दशकों की मेहनत है और समाज के प्रति संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। PM ने कहा-"मैं जब गारंटी की बात करता हूं तो मैं अपने को इसके साथ बांधता हूं। यह मुझे सोने नहीं देती, कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है और अपना सब कुछ देश के लोगों को देने की तरफ ले जाती है।"


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान उठा था नारा
गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने मोदी की गारंटी के संबंध में बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह गारंटी है कि यह सभी वादे पूरे किए जाएंगे। इसके दम पर भाजपा ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका था। वहीं, मध्य प्रदेश में उसने शानदार जीत हासिल की थी, जबकि तेलंगाना में भी उसका प्रदर्शन बेहतर हुआ है।