logo

शादी से किया मना तो नाबालिग पर फेंका तेजाब, जा सकती है आंखों की रोशनी

acid1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
प्यार में नाकाम आशिक अक्सर किसी खतरनाक घटना को अंजाम दे देते हैं। कभी खुद की जान ले लेते हैं तो कभी अपनी प्रेमिका को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के रामनगर जिले से आया है। यहां सुमंत नाम के एक व्यक्ति ने नाबालिग पर एसिड पर फेंका है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुमंत ने लड़की को शादी के प्रस्ताव दिया था, जिसे लड़की ने ठुकरा दिया था। इसलिए सुमंत ने  लड़की पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की का चेहरा बुरी तरह जल चुका है। नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक उसके घर के पास ही हुआ। 17 फरवरी की शाम जब लड़की पर अटैक हुआ, उस वक्त वो अपने छोटे भाई के साथ घर के पास ही थी।


 

दोनों का हुआ था झगड़ा
पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बातया आरोपी सुमंत ने पीड़िता को फोन कर अपने पास बुलाया था। आरोपी 22 साल का है। जानकारी के मुताबिक दोनों एक साल से रिलेशन में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद दोनों अलग हो गये थे। आरोपी लगातार लड़की को मनाने की कोशिश कर रहा था। जब लड़की फिर भी नहीं मानी तो उसपर एसिड फेंक दिया। अरोपी को शनिवार, 18 फरवरी को उसके दोस्त के रूम से गिरफ्तार किया> कनकपुरा पुलिस थाने में इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 326-A (तेजाब का इस्तेमाल कर जानबूझकर चोट पहुंचाना) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।