logo

गुजरात के इस शहर में 12 लोगों पर एसिड हमला, स्कूटी की रफ्तार कम करने पर बढ़ा विवाद 

acid5.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

गुजरात में एक साथ 12 लोगों पर एसिड से हमला किये जाने की खबर मिल रही है। मिली खबर के मुताबिक सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें से 7 की हालत बेहद गंभीर बताई गयी है। इनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। हादसा राज्य के भुज शहर में एक रिहायशी इलाके में हुआ है। घटना की शुरुआत एक युवक को तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने से मना करने से हुई। शुरुआती विवाद के बाद युवक अपने रिश्तेदारों औऱ साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और दूसरे पक्ष पर एसिड से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर बाल्टी में एसिड लेकर पहुंचे थे।   

ऐसे शुरू हुआ विवाद 

मीडिया में आ रही खबरों में कहा गया है कि एसिड हमला भुज के भीड़ गेट इलाके के पास सोसायटी में हुआ है। यहां अब्दुल भट्टी नाम के शख्स के बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। अब्दुल के बेटे का नाम असगर अली बताया गया है। शादी की तैयारी के बीच वहां से आदम अजीज स्कूटी लेकर गुजर रहा था। वो तेज रफ्तार से स्कूटी चला रहा था। इस पर असगर अली ने आपत्ति की और उसे स्कूटी की रफ्तार कम करने के लिए कहा। इसी के बाद विवाद शुरू हुआ और बाद में घटना ने मारपीट का रूप अख्तियार कर लिया। 


पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि असगर अली से विवाद के बाद आदम अजीज अपनी स्कूटी लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद आदम अपने पिता अजीज खत्री, भाई इब्राहिम, चाचा सत्तार और चार-पांच लोगों के साथ वहां पहुंचा। ये सभी लोग हथियार के साथ थे। वहीं, आरोपी शख्स आदम अपने साथ एक बाल्टी लेकर आया था जिसमें एसेडि भरा हुआ था। आते ही इन लोगों ने असगर अली के परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आदम ने अब्दुल भट्टी के जीजा मोईन मामेद गाला, पिता अब्दुल, बहन नाजमीन, मां रुकैया, मौसी हसी  और अन्य पर एसिड उड़ेल दिया। एसिड हमले से ये लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन मे इनको अस्पताल में एडमिट किया गया। अस्पताल में सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Acid AttackgujratbhujGujarat Crime News