द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सोरांव क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह तेज रफ़्तार ट्रक ने चार लोगों की जान ले ली। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक एक परिवार से बताये जा रहे हैं।.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी ख़राब होने के बाद सभी लोग सड़क किनारे ही सो गए थे। जिसके बाद तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद डाला। सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि यह परिवार कानपुर का रहने वाले थे जो कि बोलेरो से वाराणसी जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी गाड़ी कानपुर प्रयागराज हाइवे पर ख़राब हो गई। जब आक्फी मशक्कत के बाद भी गाड़ी नहीं बनी तो ऐसे में परिवार के लोग सड़क किनारे बोलेरो खड़ी कर सो गए। लेकिन सुबह करीब 4 बजे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी खबर हुई उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुँचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सोरांव पुलिस ने कानपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।