logo

ट्रिपल मर्डर से दहला अदब का शहर लखनऊ, पार्किंग विवाद में गोली मारकर पिता-चाचा और बेटे की हत्या

ट्रिपल मर्डर से दहला अदब का शहर लखनऊ, पार्किंग विवाद में गोली मारकर पिता-चाचा और बेटे की हत्या

लखनऊ:

यूपी के लखनऊ में ट्रिपल मर्डर (Lucknow Triple Murder) से सनसनी फैल गई। पार्किंग विवाद में सेवानिवृत सचिवालय कर्मी शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और भाई शंभू तिवारी के रूप में हुई है। मामला लखनऊ के सआदतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता का है, जहां दिनदहाड़े एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि पार्किंग को लेकर पीड़ित परिवार का पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर मामूली कहासुनी हुई। बाद में गाली-गलौच के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

 

गौरतलब है कि मृतकों में शामिल सुयश तिवारी इलेक्ट्रिक उपकरणों का कारोबार करते थे। वहीं शंभू तिवारी लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी थे। मौका-ए-वारदात पर मौजूद एक सिपाही ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को पकड़ लिया है। बताया जाता है कि हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला अतीत में मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर रह चुका है। वारदात के बाद इलाके में भारी-पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और छानबीन का निर्देश दिया है। 
 

Tags - Lucknow Triple MurderTriple Murder in LucknowUP NewsLucknow NewsCrime News