logo

हरियाणा में श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले; 2 दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

nuh1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हरियाणा में शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं 25 लोग झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार बस में कुल 64 लोग सवार थे। वहीं 10 में से 8 लोगों की मौत मौके पर हुई।  2 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मामला हरियाणा के नूंह जिले के तावड़ू में हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 


मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे
गौरतलब है कि घटना कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे हुई है। बस में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक बस में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। 


मोटरसाइकिल से पीछा करके ड्राइवर को दी जानकारी
पत्यक्षदर्शियों को कहना है कि उन्होंने बस में आग लगी देखी तो ड्राइवर को आवाज लगाकर रुकने को कहा। बस नहीं रुकी तो मोटरसाइकिल से पीछा किया और ड्राइवर को सूचना दी। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। गांववालों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया था। पुलिस को भी जानकारी दी थी। तब तक कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। उनमें से 8 की मौत हो चुकी थी।


मदद करने के बजाय लोग वीडियो बना रहे थे
वहीं बस में सवार एक महिला ने बताया कि उनके चाचा हर साल बस लेकर धर्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार भी वो लोग अयोध्या, इलाहाबाद, बनारस से होकर कल वृंदावन पहुंचे थे। यहां से सभी लोग पंजाब वापस जा रहे थे। रास्ते में उनकी बस में आग लगी और धुआं ही धुआं भर गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। खिड़कियां तोड़कर लोग बाहर कूदे। बाहर आकर हाईवे पर काफी लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। लोग सिर्फ वीडियो ही बनाते रहे।

Tags - HaryanaHaryana newsFire brokenuh