द फॉलोअप डेस्क:
यूपी केजौनपुर में लिव-इन-पार्टनर ने युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शरीर के 3 टुकड़े कर दिए। मृतका की पहचान सना उर्फ रेशमा खातून के रूप में हुई है। वह कस्बा मढ़वाऊं में हेमल खाखरिया उर्प दिलीप के साथ रहती थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, बाइक, चाकू और गड़ासा बरामद कर लिया है। आरोपी हेमल खाखरिया की गिरफ्तारी हाफ एनकाउंटर में पैर में गोली लगने के बाद हुई। फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरंभिक जांच में युवती का लिव-इन-पार्टनर को अपना व्हाट्सएप चैट नहीं दिखाना, उसकी हत्या की मुख्य वजह बन गया।
जिसके लिए घर-परिवार छोड़ा उसी ने बेरहमी से हत्या कर लाश के कर दिए 3 टुकड़े
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 6, 2026
UP के जौनपुर मे व्हाट्सअप चैट न दिखाने पर लिव इन पार्टनर हेमल खखरिया उर्फ दिलीप को इतना गुस्सा आया की उसने अपनी गर्लफ्रेंड रेशमा खातून उर्फ़ सना का मर्डर करके लाश के 3 टुकड़े कर डाले। हाथ, पैर व धड अलग… pic.twitter.com/FjghEPzTsg
5 जुलाई को मिली थी युवती की लाश
पुलिस ने बताया कि बीते 5 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत लाश रानीपुर बाईपास के पास मिली थी। पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी स्त्रोतों और मानवीय पूछताछ के आधार पर गुजरात के भावनगर निवासी हिमला खाखरिया उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। दिलीप ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 2 महीने से विवाहित सना उर्फ रेशमा खातून के साथ लिव-इन में रहता आ रहा था। हालांकि, पिछले दिनों उसे शक हुआ कि रेशमा किसी और व्यक्ति से भी बात करती है। उसने रेशमा को अपना व्हाट्सएप चैट दिखाने को कहा और मना करने पर नाराज हो गया। किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संपर्क में होने के शक पर रेशमा और दिलीप में झगड़ा हो गया था।

तीसरे व्यक्ति से अफेयर पर हुई हत्या
पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान दिलीप को इतना गुस्सा आया कि उसने रेशमा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने रेशमा की लाश के 3 टुकड़े किए और उनको अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने जब हिमल खाखरिया को गिरफ्तार किया तो वह लाश का तीसरा टुकड़ा फेंकने जा रहा था। पुलिस ने उसे पैर में गोली मारी और पकड़ लिया। पुलिस का अनुमान है कि इस वारदात में अकेला हिमल खाखरिया ही नहीं, बल्कि कुल 5 लोग शामिल थे। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि, क्या रेशमा के साथ यौन शोषण भी हुआ था।

2 महीने पहले हिमल से मिली थी रेशमा
हिमल खाखरिया ने पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले वह बनारस के बाबतपुर की रहने वाली रेशमा खातून उर्फ सना से मिला था। हेमल के लिए रेशमा ने अपने पति को छोड़ दिया था। हिमल ने रेशमा को जौनपुर बुलाया और 18,000 रुपये मासिक तनख्वाह पर उसकी नौकरी लगवा दी। हिमल और रेशमा किराए का कमरा लेकर साथ ही रहने लगे। जिस हिमल पर यकीन करके रेशमा अपने शौहर को छोड़कर आई थी, कभी सोचा नहीं होगा कि वही शख्स उसका कातिल निकलेगा।