logo

नेपाल बाढ़ : मलबे में 60 घंटे दबी रही 6 साल की बच्ची, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

WhatsApp_Image_2026-08-31_at_1_32_00_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
आप जिस तस्वीर को देख रहे हैं, वह एक नन्ही बच्ची की है। नेपाल के रसुवा जिले के तिमुरे इलाके में आई खौफनाक फ्लैश फ्लड के बाद 6 साल की एक बच्ची मलबे और कीचड़ में दब गई थी। आपदा के करीब 55 से 60 घंटे बाद आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) की रेस्क्यू टीम ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


मलबे के नीचे दबा था पूरा शरीर, चेहरा रहा सुरक्षित
बच्ची का ज्यादातर शरीर मिट्टी और मलबे के नीचे दबा हुआ था, लेकिन उसके सिर के ऊपर लकड़ी की संरचना गिरने से उसका चेहरा खुला रह गया था। रेस्क्यू टीम ने उसे तिमुरे बॉर्डर आउटपोस्ट पर प्राथमिक उपचार दिया और बाद में हेलीकॉप्टर से काठमांडू के अस्पताल पहुंचाया गया। उसके चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं, लेकिन वे जानलेवा नहीं हैं।
माता-पिता भी बाढ़ में बचे, अस्पताल में चल रहा इलाज
शुरुआत में उसके माता-पिता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं थी, लेकिन बाद में पता चला कि वे भी बाढ़ में बच गए हैं और इलाज करा रहे हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियल कोलैप्स से हुई इस बाढ़ ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और हजारों लोग लापता हैं। इस चमत्कारी बचाव ने आपदा के बीच उम्मीद की एक किरण जगाई है।

 

Tags - Nepal Rescue Miracle Flood Rasuwa International News