द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के चन्दौसी के रजपुरा थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव में बुधवार 25 जून को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्चे कि जान चली गई। बच्चा मकान कि दूसरी मंजिल में बने साड़ी के झूले में झूल रहा था। इस दौरान बाचे का संतुलन बिगड़ और साड़ी उसके गले में फंस गया। बता दें कि इस घटना के संए घर पर कोई नहीं था। ऐसे में संए पर मदद नहीं मिलने के कारण बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई।
बच्चे के पिता सीताराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी माया देवी और बड़े बेटे अमित के साथ खेत में काम कर रहे थ। इस दौरान ही यह घटना घटी। उस संए घर में घर पर छोटा बेटा अनमोल, बड़ी बहन पल्लवी और सबसे छोटी बहन फलिया खेल रही थीं। ऐसे में खेलते-खेलते घर के दूसरे मंजिल पर अनमोल पहुंच गया। वहां टीन के शेड से साड़ी को झूले के रूप में बांधा गया था। अनमोल उसी झूले में झूलने लगा। लेकिन अचानक से उसका संतुल;अन बिगड़ या झूले की गांठ खिसकी, जिससे साड़ी उसके गले में फंस गया।
ऐसे में जो साड़ी का हिस्सा झूले की रस्सी के रूप में बंधा था, वह अनजाने में फंदा बन गया और उसमें फंसने के कारण अनमोल की सांसें रुक गई। इस दौरान घर पर निगरानी के लिए कोई भी बाद मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद छोटी बहन फलिया ऊपर गई तो उसने अपने छोटे भाई अनमोल को अजीब अवस्था में लटका देखा। ऐसे में वह चीख पड़ी, उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद अनमोल के माता-पिता को इस घटना कि सूचना दी गई। ऐसे में जब परिजनों ने बेटे को मृत देखा तो वे बेसुध हो गए। अनमोल की अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर थान प्रभारी ने बताया कि यह प्राथमिक तौर पर दुर्घटना प्रतीत हो रही है। लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
