logo

9वीं मंजिल से कूदकर 60 वर्षीय महिला ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

ेपोन_28.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
महाराष्ट्र के मुंबई में एक 60 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला की पहचान मंगला प्रवीण राठौड़ के रूप में हुई है। मामला मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित एक टॉवर का है। महिला ने 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड की है। समता नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति, तीन बच्चों और बहू के साथ रहती थी। मुंबई पुलिस ने बताया है कि एडीआर के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। 


पुलिस जांच में जुटी 
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में ऐसा माना जा रहा है कि महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी। हालांकि यह भी जांच का विषय है कि महिला खुद कूदी है यह उसे किसी ने धक्का दिया है। 

पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं परिवार के लोगों ने किसी तरह का प्रेशर तो नहीं दिया था। यह भी जांच की जा रही है कि मृतका के बेटे-बहू उनको अच्छी तरह से रखते थे या नहीं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।