डेस्क :
बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन का ट्रेन सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। कई रेलखंड पर ट्रेन सेवा पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस बीच दानापुर रेल मंडल के DRM प्रभात कुमार ने बताया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।
55 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। छात्रों और युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है, ताकि रेलवे संपत्ति के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। बता दें कि अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में हिंसक विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उग्र प्रदर्शनकारी खासतौर पर भारतीय रेल की संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं। कई ट्रेनों में आग लगा दी गई तो कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर उतरकर अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन से रेलवे को व्यापक क्षति, 100 से ज्यादा ट्रेनों का बदला रूट
प्रदर्शनकारी विरोध दर्ज़ करने के लिए सरकारी संपत्ति को निशाना बना रहे है। इसमें सबसे जुडा रेलवे को नुकसान पंहुचा है। दानापुर रेल मंडल के DRM प्रभात कुमार ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों और छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए 5 इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 55 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 100 से ज्यादा ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
गुरुवार को भी कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया था। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भी उपद्रव किया गया और दुकानें भी लूटी गईं। आज शुक्रवार को उग्र युवाओं ने लखीसराय और समस्तीपुर में कुल 3 एक्सप्रेस ट्रेनों में आग लगा दी। इससे रेलवे को व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है।

जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने बढ़ाई उम्र सीमा
देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने अग्निपथ योजना तहत सेना में भर्ती होने की योजना उम्र सीमा 17.5 -21 साल से बढाकर 23 साल कर दिया है। हालांकि, इस घोषणा के बाद भी युवाओं का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है।