logo

220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाने पहुंची सेना

220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाने पहुंची सेना

हरियाणा 
हरियाणा के अंबाला जिले के धनौरा गांव में आज सुबह 4 साल का एक बच्चा अपने पिता को खाना देने के लिए खेत में गया था। खेलते-खेलते वह खुले बोरवेल में गिर गया। बोरवेल की चौड़ाई सिर्फ 9 इंच है और बच्चा करीब 220 फीट की गहराई पर फंस गया है।घटना की पूरी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि  4 वर्षीय मासूम निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता को खाना खिलाने के लिए आया हुआ था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा। एनडीआरएफ की टीम विशेष उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई है। आर्मी और भारी मशीनरी भी रेस्क्यू के लिए पहुंच रही है। प्रशासन ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। अधिक अपडेट के लिए द फॉलोअप पर नजर बनाए रखें।

Tags - Haryana News Ambala Borewell Rescue NDRF Breaking News