logo

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, अब तक 21 लोगों की मौत

a9210.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत की सूचना है। इसस घटना पर जेसीपी साउथ विजय कुमार ने कहा कि हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं। डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने बताया कि सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टे B एंड B में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

 

दमकल की 9 गाड़ियों ने बुझाई आग
8 दमकल गाड़ियों की सहायता से आग को सफलतापूर्वक बुझा लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं के आपसी तालमेल से 40 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। उनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में  भर्ती कराया गया है। डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने घटना में 21 लोगों की मौत हो पुष्टि की है।

अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि
स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि घटना में 21 लोगों की मौत हुई है और 47 लोगों को बचाया गया है। उन्होंनवे कहा कि हमलोग सुबह 9 बजे से यहीं मौजूद हैं। दमकल विभाग और बचाव दल ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहायता की। अब तक 47 लोगों को बचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है। उन्होंने घटना पर दुख जताया।

उन्होंने कहा कि यदि, पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई नहीं की होती तो घटना ज्यादा गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कहा कि यहां बांग्लादेशी और सार्क देशों के लोग थे, जो इलाज के लिए यहां आए थे। 
 

Tags - Delhi Fire NewsDelhi Death TollDelhi UpdateMalviya Nagar Fire