logo

पराक्रम दिवस : परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों पर रखा गया 21 द्वीपों का नाम, अल्बर्ट एक्का का नाम भी शामिल

979ed22c-a650-4950-be53-2f109f7effac1.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। पराक्रम दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित द्वीप पर बनने वाले स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया।

वीर चक्र विजेताओं के नाम 

पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया। इन द्वीपों का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय , सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है।

 

द्वीपों के नामकरण का संदेश 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' : मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, जिन 21 द्वीपों को आज नए नाम मिल गए हैं, उनके नामकरण में कई संदेश निहित हैं। संदेश एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है; यह संदेश हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी का है। मोदी ने कहा, सभी 21 परमवीरों का एक ही संकल्प था 'इंडिया फर्स्ट'। उन्होंने आगे कहा, आज इन द्वीपों के नामकरण से उनका संकल्प सदा के लिए अमर हो गया है। अंडमान की क्षमता बहुत बड़ी है। पिछले 8 सालों में देश ने इस दिशा में लगातार प्रयास किए हैं।उन्होंने कहा, दशकों तक देश की क्षमता को कम करके आंका गया। लेकिन अब भारत को आधुनिक विकास की ऊंचाइयों को छूने में सक्षम देश के रूप में देखा जा रहा है। भारत के द्वीप दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं। लेकिन पहले इस क्षमता को पहचाना नहीं जाता था, कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी।