logo

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में 2 मौत, आंकड़ा पहुंचा 4754, केरल में सबसे अधिक मामले

todays_covid_updates.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटों में कुल 2 की मौतें हुई हैं। देश में अब 4754 सक्रिय केस सामने आए हैं। कोरोना से 2 मौतें दिल्ली और केरल में हुई हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के देश में सक्रिय मामले बढ़कर 4754 हो गए हैं। बता दें कि देशभर में कोरोना के बीते 24 घंटों में 258 मामले घटे हैं।
बीते 24 घंटों में देशभर में 1 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक 57 वर्षीय महिला को सेप्सिस, सेप्टिक शॉक, तीव्र निम्न श्वसन पथ संक्रमण (LRTI), ARDS-COVID 19, वृद्धावस्था, तीव्र किडनी फेल्योर/मल्टी ऑर्गन फेल्योर (AKI/MODS), पुराने लिवर रोग पर तीव्र समस्या (CLD), रक्तस्राव की प्रवृत्ति (Coagulopathy), पूर्व से मधुमेह (T2DM), उच्च रक्तचाप (HTN), हाइपोथायरायडिज़्म, VP शंट (हाइड्रोसेफलस) की स्थिति थी उनकी मृत्यु हुई। वहीं केरल में एक 53 वर्षीय पुरुष को कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) - गंभीर बाएं वेंट्रिकुलर डिसफंक्शन, क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD), टाइप 2 डायबिटीज (T2DM), उच्च रक्तचाप, डायबिटिक रेटिनोपैथी थी उनकी जान चली गई। 
क्या हैं नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण
कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है। इस बात की पुष्टि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने की है। इसके सामान्य लक्षणों में शरीर में दर्द, बुखार, खांसी, भूख न लगना, थकान, नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द शामिल हैं।

 

Tags - Covid News Covid Updates latest covid Covid News Updates latest Covid Updates latest Covid News covid Updates in hindi Coroan News Corona Updates in Hindi latest Corona News Corona Upates Corona News Corona Updates