द फॉलोअप डेस्क:
केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो हो गई जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हैं। हादसे इतना भीषण था कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री में 40 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा ऐसे समय में हुआ है जबकि कुछ ही दिनों में त्रिशूर पोरम त्योहार मनाया जाने वाला है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के लोग पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना त्रिशूर जिला के मुंडाथिकोट की है।
प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए हादसे में कई लोगों की जान चली गई। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके दुख में शामिल हूं। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।
PMO tweets the statement of PM Narendra Modi, "I am saddened to learn of the news that many lives were lost in the accident at the firecracker manufacturing unit in Thrissur. I share in the pain of those who have lost their loved ones. May the injured recover swiftly." https://t.co/00SPUoelz4 pic.twitter.com/H5JJNxGRlX
— ANI (@ANI) April 21, 2026