हैदराबाद:
हैदराबाद के एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 मजदूर जिंदा जल गये। घटना तेलांगना की राजधानी हैदराबाद स्थित भोईगुड़ा कबाड़ गोदाम की है। कहा जा रहा है कि घटना के वक्त गोदाम में कुल 12 मजदूर थे। इसमें से 1 मजदूर की ही जान बचाई जा सकी। तेलांगना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

सीएम ने मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया
मिली जानकारी के मुताबिक तेलांगना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने सभी मृतकों के आश्रितों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग प्रवासी श्रमिक थे, यानी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले थे। घटना को लेकर एक बार भी कार्यस्थल पर सुरक्षा मापदंडों पर सवाल खड़ा हो गया है। इस बीच पीएम मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों के लिए 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
Pained by the loss of lives due to a tragic fire in Bhoiguda, Hyderabad. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of the deceased: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 23, 2022
गांधीनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ का बयान
इस मामले में गांधीनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहन राव ने बताया कि आग लगने का कारणों की जांच जारी है। मोहन राव ने कहा कि शायद शॉर्ट सर्किट आग लगने की एक वजह हो सकती है, लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई सुनिश्चित होगी!
हैदराबाद के जिलाधिकारी एल शरमन ने समाचार एजेंसी एनएनआई से बातचीत में बताया कि 1 मजदूर को सुरक्षित बचा लिया गया था। उन्होंने बताया कि गोदाम में आग तड़के 4 बजे लगी। फायर ब्रिगेड की टीम अविलंब घटनास्थल पर पहुंची औऱ आग पर काबू पाया। 11 लोगों की मौत हो गई वहीं 1 व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो पायेगी।