logo

दुखद : हैदराबाद में लगी आग की लपटें बिहार तक पहुंची, छपरा के 10 लोगों की गई जान

hydra.jpg

बिहारः
 
हैदराबाद के भोईगुड़ा में बुधवार की अहले सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 लोग बिहार के छपरा के हैं। एक शख्स गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। आग भले ही हैदराबाद में लगी है, लेकिन इससे बिहार के कई घरों में मातम पसर गया है। जिन बिहारी लोगों की मौत हुई है वह सभी प्रवासी मजदूर थे। 


10 बिहार के निवासी
बताया जा रहा है कि आग से सभी प्रवासी मजदूर इस कदर जल गये हैं कि उनकी पहचान करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  हैदराबाद के डीसी एल. शरमन ने सभी मौतों की पुष्टि की। हैदराबाद के पुलिस ​कमिश्नर सी.वी.आनंद ने बताया कि सभी मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच के हैं। 

 

मृतकों का नाम...
सिकंदर (40 साल), बिट्टू (23), सिकंदर (35), दामोदर (27), चिंटू (27), राजेश (27), राजेश (25), दीपक (26), पंकज (26), दिनेश (35)। इनके अलावा जिस एक शख्स की मौत हुई है जो बिहार से नहीं है उनका नाम गोलू (28) है। 

 

शटर बंद होने की वजह से फंस गए थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक भूतल पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान के माध्यम से था जिसका शटर बंद था। सुबह 8 बजे तक 11 शव बरामद कर लिए गए। जबकि एक मजदूर जो भागने में सफल रहा, उसे अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3 बजे अलर्ट मिला और 9 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए 3 घंटे से अधिक समय तक काम किया।