logo

गुरुग्राम : इमारत ढहने से 1 व्यक्ति की मौत, करीब 4 लोगों के मलबे में फंसने की आशंका

a671.jpg

गुरुग्राम: 

हरियाणा के गुरुग्राम से सोमवार की सुबह एक बुरी खबर आई। गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढह गई। घटना में 4 लोग मलबे में फंस गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 1 व्यक्ति का शव मिला जबकि बाकी 3 लोगों की तलाश जारी है। गुरुग्राम के डीसी निशांत यादव ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए फंसे हुए बाकी 3 लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

 

मलबे से मिला 1 व्यक्ति का शव
गुरुग्राम डीसी निशांत यादव ने बताया कि मलबे से 1 शव बरामद किया गया है। मलबे में फंसे बाकी 3 लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। उन्होंने कहा कि हादसे में हताहत पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। 

पुरानी इमारत को ढहाया जा रहा था
वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अग्निशमन अधिकारी ललिल कुमार ने बताया कि आरंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत पुरानी थी। इसे गिराया जा रहा था। इसी क्रम में इमारत ढह गई और 4 मजदूर फंस गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 1 मजदूर को निकाल लिया गया है। आशंका है कि अभी भी 2 से 3 लोग अंदर फंसे हैं। उनको बचाने का प्रयास किया जा रहा है।