logo

राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक साल पूरे होने पर साझा किए अनुभव, संघर्ष और विज़न

rahul321.jpg

नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए देशवासियों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किए हैं। उन्होंने संसद में दिए गए अपने भाषणों, देशभर में आम लोगों से हुई मुलाकातों और संविधान की रक्षा के लिए जारी संघर्ष को याद किया।
राहुल गांधी ने लिखा है कि संसद में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपना विज़न स्पष्ट किया और 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की जीत के पीछे के कारणों को सामने रखा। उन्होंने मणिपुर के पीड़ितों, किसानों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और दलित युवाओं से अपनी मुलाकातों का भी ज़िक्र किया, जिन्हें वह भारत के सामाजिक संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक मानते हैं।


उन्होंने अपील की है कि लोग समय निकालकर इस रिपोर्ट को पढ़ें और दूसरों से भी साझा करें।
राहुल गांधी के अनुभव और भाषण पढ़ने के लिए लिंक:
English: https://bit.ly/RGNews-June-30-2025-en
हिंदी: https://bit.ly/RGNews-June-30-2025-hi
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/RGNews-sf


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest