logo

रांची : विधानसभा के करीब पहुंचे आंदोलनकारी छात्र, वाटर कैनन का इस्तेमाल भी बेअसर; हालात नाजुक

VIDHNA010.jpg

द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी और जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर छात्रों का हुजूम विधानसभा के करीब पहुंच गया है।  छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल भी  बेअसर साबित हुआ है। यहां छात्र और पुलिस के बीच टकराव की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। हजारों की संख्या में शामिल छात्र तिरंगा और तरह तरह के पोस्टर लिए जम कर नारेबाजी कर रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ते जा रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है। यहां पर पुलिस और छात्रों के बीच धक्का मुक्की की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। इधर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए हरमू रोड, बिरसा चौक से जुड़ी सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। 
 

Tags - Protesters Assembly Water Cannon Student Movement Ranchi