द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में अजित पवार को एक ऐसा जननेता बताया जिनकी पकड़ जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत थी। उन्होंने अजित पवार को श्रद्धांजलि देते हुए अपने पोस्ट लिखा "श्री अजित पवार जी एक जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों में उनकी समझ और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।".jpeg)
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ आज एक अत्यंत दुखद और भीषण हादसा हो गया। 28 जनवरी 2026 की सुबह पुणे के बारामती में उनका निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे में 5 अन्य लोगों की मौत हो गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उनका विमान क्रैश हो गया।