logo

कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले में आरोपी को भेजा गया 14 दिन की पुलिस हिरासत में  

rape20.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी और फिर उसकी हत्या ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। मिली खबर के मुताबिक लेडी डॉक्टर से पहले रेप किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बता दें कि लेडी डॉक्टर सेमिनार हॉल में बिहोश मिली थी, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालंकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया गया है। अगर जरुरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी।

इधर, कोलकाता में मेडिकल छात्रों का गुस्सा फूट निकला है। उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लेडी डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे साफ जाहिर है कि उसकी हत्या हुई है। छात्रों का आक्रोश लगभग पूरे राज्य में देखा जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि ये मेरी व्यक्तिगत क्षति है। कोलकाता पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच की है। पीड़िता का शव अर्धनग्न हालत में मिला था।  

 


 

Tags - Rapewest bengalNational NewsLady doctor