logo

दूषित भोजन खाने से एक नवजात सहित 5 की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

दूषित भोजन खाने से एक नवजात सहित 5 की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

द फॉलोअप डेस्क
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दूषित भोजन खाने से पांच लोगों की मौत हो गई। मामला अबूझमाड़ क्षेत्र के यामडुंगा कोगोट पारा और घोट पारा गांव का बताया जा रहा है। मामला 21 अक्टूबर को तब सामने आया, जब ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी।
मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर, बीजापुर के सीएमएचओ, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और दूसरे कर्मचारी शामिल रहे।
टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।और फिर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभावित लोगों का इलाज शुरू किया गया। वहीं गंभीर रूप से बीमार ग्रामीणों को नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि ग्रामीणों ने दूषित भोजन का सेवन किया था, जिसके बाद उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुईं। जिसके बाद विभाग ने खाने के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
जिला प्रशासन के बताये अनुसार 14 अक्टूबर को गांव मृत्युभोज का कार्यक्रम था। जिसमें ग्रामीण शामिल हुए थे। मृत्यु भोज के कार्यक्रम के बाद अगले दिन कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद धीर-धीरे लोग बीमार होते चले गए। और 20 अक्टूबर तक 5 लोगों की मौत हो गई।जिसमें 2 माह की एक नवजात समेत दो महिलाएं और दो पुरुष कुल 5 लोग शामिल हैं।
 

Tags - national news national latest news national khabar chhattisgarh news food poisoning news bijapur news