logo

दूसरे राज्य कमाने निकला था जुल्फिकार, गोड्डा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव; पुलिस जांच में जुटी

hanging_imge.jpg

गोड्डा
आज महागामा थाना क्षेत्र के सरवा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास एक पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान बाड़ेडीह निवासी शेख जुल्फिकार के रूप में हुई है, जो बीते गुरुवार को ही काम के सिलसिले में दूसरे राज्य के लिए घर से निकला था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गम्हरिया-पथरगामा मुख्य सड़क को जाम कर दिया है, वहीं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 
वह दूसरे राज्य में काम के सिलसिले में निकला 
स्थानीय लोगों मुताबिक, की शेख जुल्फिकार गुरुवार की शाम दूसरे राज्य में काम करने के उद्देश्य से घर से बैग लेकर निकला था। घरवालों को लगा कि वह अपनी मंजिल के लिए रवाना हो चुका है, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल के पास युवक के कपड़े भी मिले हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने शव के साथ गम्हरिया पथरगामा मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही  
सूचना मिलने पर महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
 

Tags - Godda Mahagama Suspicious Death Police Investigation Jharkhand News