logo

जमशेदपुर में आपसी विवाद के बाद युवक को मारी गर्दन में गोली, सरायकेला के ASI समेत 3 हिरासत में

WhatsApp_Image_2026-06-17_at_12_37_07_PM.jpeg

जमशेदपुर
उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी देवदास गौड़ (24) के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसके साथी ही उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना में युवक के गले में गोली लगी थी। बुधवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।घटना का पूरा विवरण
पुलिस के अनुसार, खड़िया बस्ती में सभी लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान देवदास गौड़ और देवाशीष पोद्दार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर देवाशीष ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे देवदास की गर्दन में जा लगी। घटना के बाद वहां मौजूद लोग घायल को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। वे देवदास को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान तीनों बार-बार अपने बयान बदलते रहे। बाद में, मुख्य आरोपी देवाशीष पोद्दार की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा बरामद कर लिया। घटनास्थल से नशा करने की कुछ सामग्रियां भी मिली हैं। बताया जाता है कि मृतक देवदास गौड़ आदित्यपुर की एक निजी कंपनी में काम करता था।ASI समेत तीन हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी (RIT) थाना में तैनात एएसआई पंकज कुमार समेत देवाशीष पोद्दार और नीरज प्रधान को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से एक थार गाड़ी भी जब्त की है। जांच के दौरान इस गाड़ी से जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसके बाद पुलिस अब जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और घटनास्थल एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा को बताया। हालांकि, जब पुलिस ने वहां जांच की तो गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपियों ने खड़िया बस्ती में घटना होने की बात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags - Jamshedpur Murder Case Ulidih Police Station Devdas Gour ASI Pankaj Kumar