logo

गुजरात से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में मचा कोहराम; शोक में डूबे घरवाले

A811.jpg

बगोदर/गिरिडीह:

पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन मंडल के रूप में की गई है। मिथुन गिरिडीह जिले के बगोदर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोचरी गांव का रहने वाला था और गुजरात में नौकरी करता था। हादसा, तब हुआ जब मिथुन, गुजरात से अपने घर लौट रहा था। धनबाद-गया रेलखंड स्थित पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने की कोशिश में मिथुन गिर गया और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मिथुन मंडल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

गुजरात में काम करता था मिथुन मंडल
जानकारी मिली है कि मिथुन मंडल गुजरात में  मंडल ट्रांसमिशन लाइन में स्टार लाइट कंपनी में सीनियर सुपरवाइजर के रूप में  कार्यरत था। वह भुसावल से मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन पकड़कर अपने घर पोचरी लौट रहा था। पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ा। हादसे में मिथुन को इतनी गंभीर चोट लगी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।  

मौत की खबर से परिजनों में कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही बेको पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और मामले की जानकारी ली।  मिथुन की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Tags - Jharkhand NewsBagodarGiridih UpdateJharkhand Latest News Update