logo

युवा कांग्रेस की बैठक, रांची विधानसभा से उम्मीदवार के नाम पर हुआ मंथन 

Untitled7.jpg

रांची 

रांची परिसदन में आज भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी के नेतृत्व एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर की अध्यक्षता में हुई। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि ने साथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जमील अख़्तर ने किया। कहा कि 25 वर्षों में रांची की दुर्दशा हुई है। बैठक में हिंदीपीढ़ी, चुटिया, किशोरगंज, लोअर बाजार, लालपुर, रातू रोड, अपर बाजार से आये लोगों ने रांची में साफ-सफाई, पानी-बिजली, रोड नाली आदि की समस्या पर चर्चा की। विधानसभा चुनाव में कैसे कांग्रेस पार्टी रांची में अपनी मज़बूत दावेदारी पेश करे, इस पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में राजेश सिन्हा सनी की उम्मीदवारी के लिए शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया जायेगा। 


वर्तमान विधायक की आलोचना की 
कहा, सभी युवा चाहते हैं कि रांची के वर्तमान विधायक ने रांची को जिस ग़र्त में पहुँचाया है उसे कोई युवा प्रत्याशी ही ठीक कर सकता है। इसके लिए राजेश सिन्हा सनी उपयुक्त उम्मीदवार साबित होंगे। सन्नी ने कहा कि पिछले 25 साल में भाजपा के विधायक ने शहर की हालत बद से बदतर कर दी है। दो दिन की बारिश में शहर का जो हाल हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। रांची की जनता बदलाव चाहती है। बाक़ी निर्णय प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। 


मौके पर ये लोग थे मौजूद 
बैठक में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव,  रमन सिंह बंटी, नितीश सिन्हा, वेद प्रकाश तिवारी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलीन जया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रिशु कुजूर, अमर नाथ मुंडा, रांची, महानगर रांची की उपाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, मो इनायतुल्लाह, अब्दुल रहमान, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बसंत लकड़ा बिट्टू, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेश पाठक, विक्रम सिंह अरविंद कुमार,  पूर्व महानगर उपाध्यक्ष इमरान खान, PASWA के कार्यकारी अध्यक्ष मो उस्मान, महासचिव मो मकसूद, सरहुल कर्मा पूजा के अध्यक्ष मनन कैथा, काली पूजा के समिति के अध्यक्ष किरण प्रकाश, अतुल उरांव, रांची जिला E रिश्का यूनियन के अध्यक्ष मो जावेद,  पूर्व वार्ड परिषद प्रत्याशी अर्चना तिग्गा, खेल प्रकोष्ठ के साजन सिंह,  रजनीश सिंह,  मनोरंजन साहू,  रजनीश सिंह, राहुल वर्मा, अमित लाल, अविनाश कुमार, आकाश मल्होत्रा, आसिक इकबाल, सनी, दिलीप यादव,  सूरज प्रसाद, सैफ मोजामिल, रवि झा, अनूप आनंद, शशि सिंह, विकाश कुमार, विक्रांत कुमार, अभिषेक कुमार, अभिजीत, सज्जन कुमार और सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Tags - Youth CongressJharkhand NewsRanchi assembly