पाकुड़
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 के बड़ी अलीगंज मोहल्ले में मंगलवार को राहुल राय नामक 30 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल का उनकी पत्नी के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी कारण उनकी पत्नी अपने मायके में रहती थी। मृतक के तीन छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चे छोटे हैं। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। बीते सोमवार को वार्ड पार्षद तथा स्थानीय लोगों के मौजूदगी में पारिवारिक विवाद पर फैसला भी हुआ था। मंगलवार को लिखित करार के बाद पति-पत्नी को एक साथ रहने की फैसला किया जाना था। इसी बीच राहुल राय ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। राहुल राय पेशे से ड्राइवर थे। वो पाकुड़ स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी चलाते थे।

छोटी बच्ची ने बताया कि पापा कैसे लटके हुए हैं
वर्तमान में स्कूल का काम छोड़कर किसी एक साहब का गाड़ी चलाकर अपने बच्चे का भरण-पोषण किया करते थे। वहीं वार्ड मेंबर राजा हाड़ी ने बताया कि मृतक राहुल राय का घरेलू विवाद था। मंगलवार को लिखित रूप से पारिवारिक फैसला होने वाला था। लेकिन इस घटना के बाद यहां के लोग भी काफी आहत हैं। मृतक की भाभी खुशी देवी ने बताया कि वो काम पर गयी थी। जब वो वापस घर लौटी तो राहुल राय के छोटी बच्ची ने बताया कि पापा कैसे लटके हुए हैं। जिसके बाद लोगों ने मिलकर राहुल राय के शव को नीचे उतारा तो देखा की उनकी मृत्यु हो चुकी है। इधर, घटना के बारे में नगर थाना को सूचित करने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
