logo

गिरिडीह: इको पार्क में पति-पत्नी और 'वो', एक युवती, 2 लड़के और हाईवोल्टेज ड्रामा

a1151.jpg

गिरिडीह:

गिरिडीह के जमुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत इको पार्क में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चे को दूसरे युवक के साथ देख लिया। दोनों युवकों में कहासुनी हो गई और मारपीट तक की नौबत आई। पार्क में मौजूद सुरक्षा गार्ड और घूम रहे लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। इस पूरे प्रकरण को वहीं किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवकों के बीच मारपीट जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। 

पार्क में दूसरे युवक संग थी पत्नी!
बताया जाता है कि पति अचानक पार्क पहुंचा तो वहां पत्नी को दूसरे युवक के साथ बैठा हुआ पाया। युवती के साथ एक बच्चा भी था। पत्नी को दूसरे युवक संग पार्क में बैठा देखकर पति ने आपा खो दिया और उसने जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों युवकों में कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव करके किसी प्रकार की हिंसा नहीं होने दी। हाईवोल्टेज ड्रामा देख पार्क में  मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान युवती के साथ आया बच्चा काफी सहमा हुआ नजर आया। 

पति इस दौरान बार-बार यह कहता नजर आया कि पत्नी मेरी है, बच्चा मेरा है और तुम पार्क में लेकर क्यों घूम रहा है? 

किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले को समझकर दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना को लेकर पार्क में काफी देर तक चर्चा होती रही। हालांकि किसी पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Tags - Giridih NewsCrime NewsJamua Police StationCouple FightJharkhand Crime News