logo

युवा इंजीनियर ने नदी में कूदकर दी जान, विशाखापत्तनम जाने के लिए बुक करवा रखी थी टिकट 

meke.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
घाटशिला थाना क्षेत्र की सुवर्णरेखा नदी में एक युवा इंजीनियर ने कूदकर जान दे दी है। मृतक की पहचान शुभम भकत (23) के रूप में हुई है। लगभग 24 घंटे के बाद मछुआरों ने शुभम का शव नदी से बाहर निकाला। शुभम का शव पांच किलोमीटर दूर बहकर चला गया था। 24 अगस्त की सुबह मुसाबनी के न्यू लाइन निवासी शुभम भकत ने नदी में छलांग लगा दी थी। दिन भर उसकी तलाश की गयी, लेकिन वह नहीं मिला। एनडीआरएफ की टीम भी शव नहीं तलाश पाई,लेकिन आज सुबह 6 बजे स्थानीय मछुआरों को उसका शव मिला। 


29 को जाने वाला था विशाखापत्तनम
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दादा ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे शुभम घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। उसका फोन स्विच ऑफ मिला। मछुआरों ने बताया कि एक युवक को सुबह 6 बजे पुल से कूदते देखा गया है। शुभम के पिता माता-पिता मुसाबनी के न्यू लाइन निवासी है। शुभम अपने दादा के घर घाटशिला सरस्वती विद्या मंदिर आया था। शुभम मेकॉन में इंजीनियर था। 29 अगस्त को विशाखापत्तनम जाने के लिए उसने फ्लाइट की टिकट बुक करवा रखी थी। परिवार वाले कुछ भी बताने की हालत में नहीं है कि उसने क्यों आत्महत्या की है।