द फॉलोअप डेस्क
SIR के लिए वैसे मतदाता जिनकी मैपिंग साल 2003 की वोटर लिस्ट से नहीं हो पाई थी, उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बूथों के लगातार बंद होने की सूचना पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए अनमैप्ड वोटरों की ऑनलाइन सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिससे लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल पर ही अपना नाम चेक कर सकेंगे। 
मतदाताओं की सूची का प्रकाशन
वोटर लिस्ट और मतदान केंद्रों (Polling Stations) के नक्शे को पूरी तरह सही और अपडेट करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और DC आदित्य रंजन के आदेश पर 23 मई को जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए एक खास सूची जारी की गई है। 
मैपिंग के काम में आएगी तेजी
इस सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो अभी तक किसी निश्चित मतदान केंद्र से डिजिटल रूप से नहीं जुड़ पाए हैं । इस लिस्ट के सामने आने से अब जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं को उनके सही मतदान केंद्र से जोड़ने के काम में काफी तेजी आएगी। अनमैप्ड को मैप करेगी ।
वोटर लिस्ट में अपना नाम और बूथ चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान तरीकों का पालन कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं उसमे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) या अपने राज्य/जिले की आधिकारिक निर्वाचन वेबसाइट खोलें।
'Search in Electoral Roll' पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको अपना नाम खोजने का विकल्प मिलेगा।
विवरण दर्ज करें: आप तीन तरीकों से अपना नाम ढूंढ सकते हैं:
विवरण द्वारा (Search by Details): अपना नाम, पिता का नाम, राज्य और जिला भरकर।
एपिक नंबर द्वारा (Search by EPIC): अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर डालकर।
मोबाइल नंबर द्वारा (Search by Mobile): वोटर आईडी से लिंक अपने मोबाइल नंबर पर OTP मंगाकर।
अनमैप्ड सूची देखें: जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर "Unmapped Voters List" का एक सीधा लिंक PDF भी दिया गया है, जहां आप अपने विधानसभा क्षेत्र या बूथ संख्या के हिसाब से पूरी लिस्ट डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं।