logo

कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने CM हेमंत पर लगाये आरोप, कहा- राज्य भर में हो रही है अवैध वसूली

कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने CM हेमंत पर लगाये आरोप, कहा- राज्य भर में हो रही है अवैध वसूली

द फॉलोअप, हजारीबाग:

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार राज्य भर के अधिकारियों के द्वारा पैसे की उगाही करवा रही है। उन्होंने इसे राज्य की जनता के साथ छलावा बताया है। उन्होंने गठबंधन वाली सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि निश्चित रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में कांग्रेस के संगठन को कमजोर कर रही है। इस सरकार में ना कांग्रेस के पदाधिकारी को और ना ही नेताओं को और ना कार्यकर्ताओं को किसी तरह का कोई तरजीह मिल रहा है। यहां तक की राज्य में कांग्रेस के लोगों की बात सुनी नहीं जाती है जो सर्वविदित हैl उन्होंने जेएसएससी-सीजीएल मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि निश्चित रूप से सीबीआई जांच होने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

जमीन के मामले को लेकर सूबे की राजनीति गर्म

हजारीबाग के सदर अंचल अंतर्गत हुडहुड़ु क्षेत्र के कैंटोनमेंट मौजा स्थित होल्डिंग संख्या 302 की 50 डिसमिल जमीन के मामले को लेकर सूबे की राजनीति गर्म हो गयी है। एक तरफ जहां झासा ने अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में बैठक कर कारवाई की मांग की है। वहीं पूर्व में मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप के खिलाफ झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने भी बयान दिया जिसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया को तीन अंगरक्षक दिया जाता है। जो कोयले और बालू की अवैध कमाई में मस्त है, आगे उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है।

मैं कांग्रेस का सिपाही हूं

पार्टी फोरम के द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर योगेन्द्र साव ने दो टूक कहा कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं लेकिन गांधी जी का तीन बंदर बनना मेरी फितरत नहीं है। मैं हमेशा से गलत का विरोध करता रहा हूं, और आगे भी करता रहूंगा। मैं हमेशा से पार्टी के नीति सिद्धांतों से जुड़कर आम अवाम का सेवा करने का काम किया हूं। अपने पुराने बयान को दोहराते हुए पूर्व मंत्री ने कहा की हेमंत सोरेन वास्तव में सबसे भ्रष्ट नेता हैं, जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। झामुमो के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की मैं ही नहीं राज्य भर के सभी जनप्रतिनिधि झारखंड के अधिकारियों से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है l

Tags - Yogendra Saw Hemant Soren JMM Jharkhand politicsCongress