logo

5 और 6 दिसंबर को झारखंड में शीतलहर का येलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक हो सकती है गिरावट 

weatherjh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना बनती दिख रही है। मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा जिलों में शीतलहर की आशंका जताई गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कई जिलों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं राज्य के 13 जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान देखने को मिल सकता है। 
पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे ठंड ज्यादा दिखने को मिली है। 5 दिसंबर को भी गुमला के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम ने आसार जताए हैं कि गुमला 5 दिसंबर को गुमला का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं रांची का नुयानतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। 
बढ़ती ठंड और शीत लहर की स्थिति को देखते हुए, प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को, ठंड के प्रभाव से बचने के लिए गर्म और ऊनी कपड़ों से पूरी तरह से ढंकने की सलाह दी है। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें, और देर रात या सुबह जल्दी की अनावश्यक यात्रा से बचें।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi khabar meteorological department cold wave