logo

कल नामांकन दाखिल करने जुलूस यात्रा निकालकर पहुचेंगी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय

sahay2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 6 मई को नामांकन दाखिल करने वाली है। यशस्विनी जुलूस यात्रा निकालकर रांची समाहरणालय जाएगी और अपना पर्चा दाखिल करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। जहां जनता से वोट की अपील करेंगी। गौरतलब है कि रांची में 25 मई को मतदान होना है। यहां यशस्विनी सहाय का मुकाबला संजय सेठ से होगा। संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 


मोरहाबादी में जनसभा को संबोधित करेंगी यशस्विनी
 गौरतलब है कि नामांकन जुलूस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक झंडा-बैनर के साथ शामिल होंगे। जुलूस यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास  ई-39 सेक्टर से सुबह 7:30 बजे निकलेगी। जो धुर्वा, सेक्टर तीन, बिरसा चौक, हिनू चौक, डोरंडा एजी मोड़, स्वामी विवेकानंद चौक, बाबा साहब अंबेडकर चौक, रिसालदार बाबा मजार, कडरू ब्रिज, कडरू, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, स्वामी सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक, भारत माता चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौराहा, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचेगी। यहां नामांकन करने के बाद मोरहाबादी में जनसभा को संबोधित करेंगी।


25 मई को होगा मतदान
रांची में 25 मई को मतदान होना है। रांची के अलावा गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (एसटी), रांची, हटिया और कांके (एससी) आते हैं।

Tags - Jharkhand newsloksabha election 2024Ranchi loksabha seatyashaswini sahay