logo

18 जनवरी को धुर्वा डैम पर यादव समाज का वनभोज सह मिलन, सुबह 10 बजे से होगा आयोजन

YADAV2.jpg

रांची
श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के तत्वावधान में यादव समाज का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम रविवार 18 जनवरी 2026 को धुर्वा डैम परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने 16 जनवरी को धुर्वा में आयोजित बैठक के दौरान दी। कैलाश यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यादव समाज का यह कार्यक्रम उत्साह और एकजुटता के साथ आयोजित किया जा रहा है और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में शहर, ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
वनभोज सह मिलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर स्थापित कर भक्ति भाव और भजन-कीर्तन के साथ की जाएगी। इसके बाद जलपान और स्वादिष्ट भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में सुरेश राय, रामकुमार यादव, सुनील यादव, मुकेश यादव, विजय यादव, द्वारिका यादव, ओमप्रकाश राय, उमेश राय, जगन्नाथ यादव सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News