logo

जमशेदपुर : XLRI और TATA 1mg ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, फर्स्ट ईयर के छात्रों और सिक्योरिटी स्टाफ को नि:शुल्क पैकेज

xlri_tata_1_mg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एक्सएलआरआइ-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने टाटा 1एमजी के सहयोग से एक विशेष दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस पहल का नेतृत्व स्टूडेंट वेलबिइंग कमेटी ने किया। इससे पूर्व 5 जुलाई 2025 को एक्सएलआरआइ और टाटा 1एमजी के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ था, जिसके बाद औपचारिक रूप से इस शिविर का उद्घाटन किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में 499 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक की कीमत वाले चार विशेष नॉन-फास्टिंग हेल्थ पैकेज उपलब्ध कराए गए, जिनमें सीबीसी, एचबीए1सी, थायरॉइड, लिपिड प्रोफाइल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें शामिल थीं। इस दो दिवसीय शिविर में कुल 215 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें छात्र, शिक्षक, कर्मचारी, उनके परिजन एवं सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
संस्थान ने सभी प्रथम वर्ष के छात्रों और सिक्योरिटी स्टाफ के लिए 499 रुपये वाला बेसिक हेल्थ पैकेज निःशुल्क उपलब्ध कराया। इस मौके पर एक्सएलआरआइ के डीन एडमिन डॉ. फादर डोनाल्ड डीसिल्वा, एस.जे. ने कहा, "हम एक्सएलआरआइ में मानते हैं कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। स्वस्थ शरीर के बिना स्वस्थ मस्तिष्क की कल्पना नहीं की जा सकती।" उन्होंने कहा, "टाटा 1एमजी के साथ मिलकर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर हमारे समग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है।"


 

Tags - latest jamshedpur News jamshedpur news Updates latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand latest news XLRI jamshedpur latest jamshedpur news jharkhand Updates in Hindi