logo

गोड्डा : रामनवमी पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

fhimdg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा में राम नवमी के पावन अवसर पर महागामा विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत चपरी में आयोजित पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करती हैं। साथ ही युवाओं के भीतर आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना का विकास करती हैं। दीपिका पाण्डेय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

Tags - Ram Navami celebration Godda Traditional wrestling event Jharkhand Deepika Pandey Singh Ram Navami event Village wrestling competition India Cultural heritage sports India Youth motivation sports event Ram Navami festival Jharkhand news