logo

हेल्थ फॉर ऑल थीम पर कार्यशाला आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले जिलों को किया गया सम्मानित

0922.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कर्मियों ने ली शपथ,
जब तक है अस्वस्थ है इंसान, तब तक नहीं रुकेगा ये अभियानकुछ इस तरह से स्वास्थ्य कर्मियों व पदाधिकारियों ने शपथ ली। दरअसल विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर गुरुवार को होटल रेडिसन ब्लू में अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम सभी के लिए स्वास्थ्यरखा गया है। इससे पूर्व आयोजित कार्यशाला में अरूण कुमार सिंह ने कहा की सभी संकल्प ले की आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा देंगे। खुद को प्रतिबद्ध करें कि कोई भी काम समय पर पूरा होजिससे की आपको सफलता मिले और उस काम में हम असफल न हो।

थीम के अनुसार सबको मिले सुविधा
सभी को अपने कार्य प्रणाली में सुधार करने की नसीहत अपर मुख्य सचिव ने दी। उन्होंने कहा कि पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें। आज के दिन ये संकल्प लें कि मेहनत से अपना काम करेंगे पॉजिटिव अपप्रोच रखेंगे, जिससे इस वर्ष के विश्व स्वास्थ्य दिवस के थीम के अनुसार हेल्थ फॉर ऑलसबको मिल सके।  वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करे हुए डॉ. बिरेन्द्र कुमार (निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं) ने कहा की प्राइमरी हैल्थ केयर के सेवा दे कर सबको स्वास्थ्य की सुविधा दे सकते हैं। पूर्ण संसाधन का उपयोग कर के ही हम आम लोग को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा पहुंचा सकते हैं। डा. एकता सोनी, डब्ल्यूएचओ. के द्वारा डब्ल्यूएचओ के 75 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला गया साथ ही झारखंड में उनके द्वारा व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, इस मौके पर जिलों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों को अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इन जिलों को किया गया सम्मानित
- हैल्थ एंड वेल्ल्नेस संचालन के लिए बोकारो, धनबाद एवं लातेहार

- CBAC फॉर्म भरने के लिए दुमका, लोहरदगा एवं पाकु

- Tele-consultation सेवा साहिबगंज, हजारीबाग एवं बोकारो

- एनसीडी स्क्रीनिंग के लिए लोहरदगा,  दुमका एवं बोकारो

- PLP- Team Based incentive के लिए दुमका, जामताड़ा एवं पलामू

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT