logo

Ranchi : 4 राज्यों में बीजेपी की जीत का कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, रंग-गुलाल उड़ाया...खिलाई मिठाई

jeet1.jpg

रांची: 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार राज्यों उत्तर प्रदेश मणिपुर उत्तराखंड एवं गोवा की प्रचंड जीत से उत्साहित होकर आज अभय सिंह के कार्यालय से विशाल समूह निकला। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, बीजेपी जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के नाम का भी जयघोष किया। रैली में रंग-गुलाल भी उड़ाये। 

कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई
बीजेपी कार्यकर्ताओं की ये रैली बसंत टॉकीज होते हुए पूरे बाजार में घूमी और साकची गोल चक्कर पर जाकर खत्म हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां से कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। 

हिंदुत्व पर चलेगी भारत की राजनीति
पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा अब भारत की राजनीति हिंदुत्व पर चलेगी। हिंदुत्व एकता को जो व्यक्ति भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा प्रचंड हिंदुत्व उसके विरोध में एक होकर करके चट्टानी एकता के साथ खड़े रहेंगे। इसी के साथ आज की जीत उन लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने बलिदान दिया है। त्याग दिया है।